Bikaner District Rajasthan

ओवरब्रिज संघर्ष समिति धरना लगातार जारी

ओवरब्रिज संघर्ष समिति धरना लगातार जारी
चौथे दिन 6 लोग बैठे क्रमिक अनशन पर
नोखा।
 नवली गेट ओवरब्रिज संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा धरना  गुरूवार को अठारहवें दिन जारी रहा। समिति के मीडिया प्रभारी एडवोकेट लेखराम चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि धरना स्थल पर लगातार चौथे दिन छः लोग क्रमिक अनशन बैठे। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में घनश्याम छींपा, रामकिशन कसवां, बद्रीराम मेघवाल, नरसीराम, बाबूलाल डूडी, रूघाराम नाई है। क्रमिक अनशन पर बैठेकर अपना विरोध जताया और नारेबाजी करते हुए कहा कि रेलवे के अधिकारियों कान खोलकर सुन लेना जब तक टी आकार के ओवरब्रिज का लेटर नहीं आ जाता तब तक हमारा क्रमिक अनशन बढ़ता ही जाएगा।
वहीं नोखा विधायक सुशीला डूडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से ज्ञापन भेजकर टी आकार का ओवरब्रिज बनाने की मांग की ओर कहा कि नोखा शहर को टी आकार के ओवरब्रिज की जरूरत है और टी आकार का ही ओवरब्रिज बनाना चाहिए।
समिति के सचिव एडवोकेट लालचंद कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे अधिकारियों के पास सिर्फ कल तक का समय है फिर अगला दिन हमारा होगा।
जुगल भार्गव ने कहा कि 5 दिसंबर को होने वाली ललकार रैली में हजारों लोग शामिल होंगे और लड़ाई आर पार की होगी।
इस दौरान धरना स्थल पर चेतनराम पटीर केसरदेसर जाटान, गोपाल बिश्नोई, मनीराम कड़वासरा, किशोर काकड़ा, भैराराम, मांगीलाल स्वरूपसर, फ़रसाराम सोमलसर, गोरधनराम अनखीसर, सहीराम पटीर, रामकिशन हालू, गोपीराम, हरिराम गौड़, फूलाराम घट्टू, गोपीराम पंवार, नैनाराम चरकड़ा, सत्यनारायण साध सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *