Bikaner Rajasthan

भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
बीकानेर।राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस जागरूक उपभोक्ता सप्ताह के तहत बुधवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन रतन बिहारी मंदिर के पास, मोहता भवन में किया गया। यह आयोजन संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी व जिला रसद अधिकारी एवं उपभोक्ता संरक्षण एवं सुरक्षा समिति के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। जिसमें डूंगर महाविद्यालय, एम.एस. कॉलेज, बेसिक इंग्लिश स्कूल आदि के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें प्रथम व अन्तिम विजेता को 24 दिसम्बर 2024 को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के मौके पर जिला कलेक्टर महोदय द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। गुरूवार को मोहता भवन में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। स्लोगन उपभोक्ता के हित के लिए एवं उनसे संबंधित होंगे। कार्यक्रम में जिला रसद अधिकारी कार्यालय के नरेश प्रजापत, समिति के अध्यक्ष व महासंघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष योगेश पालीवाल, महासंघ के जिलाध्यक्ष निर्मला चौहान, समिति के धन सुख आचार्य, रिंकी चौधरी, सचिन चौधरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन धनसुख आचार्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *