Bikaner Rajasthan

प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन

प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन
बीकानेर। तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा शांतिनिकेतन में साध्वी चरितार्थ प्रभा जी एवं साध्वी प्रांजल प्रभा जी के सानिध्य में प्रथम इंटरनेशनल मेडिटेशन डे के उपलक्ष में प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्ष संजू लालाणी ने बताया कि इस कार्यशाला में बहनों और भाइयों को कई प्रकार के कायोत्सर्ग और प्रेक्षाध्यान के प्रयोग करवाए गए। साध्वी चरितार्थ प्रभा जी ने बताया कि जीवन में प्रेक्षाध्यान कार्योंर्त्सग का क्या महत्व है। हमें प्रतिदिन अपने दिनचर्या में इसे शामिल करना चाहिए। जिससे व्यक्ति तनावमुक्त जीवन जी सकें। लंबे समय तक रहा हुआ तनाव व्यक्ति को मानसिक रूप से आघात करता है इसलिए हमें प्रेक्षाध्यान के द्वारा तनाव मुक्त जीवन जीना चाहिए। कार्यक्रम में लगभग 200 भाइयों एवं बहनों की उपस्थिति रहीं। आभार मंत्री मीनाक्षी आंचलिया द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *