India

मिलिट्री सिविल लाइजन कॉन्फ्रेंस का आयोजन

मिलिट्री सिविल लाइजन कॉन्फ्रेंस का आयोजन
जयपुर। सप्त शक्ति कमान के डॉट ऑन टारगेट डिवीजन द्वारा हिसार मिलिट्री स्टेशन में 02 अप्रैल 2025 को मिलिट्री सिविल लाइजन कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस सम्मलेन का उद्देश्य प्रमुख सुरक्षा और प्रशासनिक चुनौतियों का समाधान करने में सैन्य और नागरिक प्रशासनिक अधिकारियों के बीच सहयोग को मजबूत करना था। इस सम्मेलन में मेजर जनरल अमित तलवार, जीओ सी , डॉट ऑन टारगेट डिवीजन, श्री मट्टा रवि किरण, एडीजीपी, हिसार रेंज, श्री ए श्रीनिवास, डिवीजनल कमिश्नर हिसार और हरियाणा के छह जिलों के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया । सम्मेलन में वरिष्ठ सैन्य और नागरिक प्रशासनिक अधिकारी ने आम चुनौतियों और मानवीय कार्यों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर विचार-विमर्श किया । कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और भारतीय सेना के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। चर्चाओं में सैन्य और नागरिक संस्थानों के बीच प्रभावी समन्वय को बढ़ावा देने, परस्पर समझ विकसित करने और सहयोगात्मक एकता बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *