Bikaner Rajasthan

शिक्षकों के लिए फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन

शिक्षकों के लिए फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन
बीकानेर। आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स एवं आर्ष न्यास के संयुक्त तत्वाधान में फैकेल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रातः कालीन सत्र में यज्ञ द्वारा किया गया जिसमें आचार्य रवि शंकर जी ने ग्रुप के सभी विद्यालयों के उपस्थित शिक्षकों को समाज में शिक्षक के महत्व से परिचित करवाया। उपनिषदों का संदर्भ देते हुए आपने कहा कि समर्पण और अपनत्व से कार्य करना ही उपनिषद है। बालक को मन से मजबूत बनाना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षक को ईश्वर ने विशेष दायित्व प्रदान किया है यह उसका सौभाग्य है। कार्यक्रम का 400 से अधिक ने लाभ उठाया। कार्यक्रम में आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीएमडी सुभाष स्वामी, सीईओ आदित्य स्वामी, ग्रुप के स्कूल के प्रधानाचार्य एवं कोऑर्डिनेटर भी उपस्थित रहे। सफल संचालन रितु शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *