Bikaner Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
बीकानेर। एसडीएम राजकीय जिला अस्पताल में बुधवार को कैंसर रोग की पहचान, जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष ने बताया कि एनसीडी शिविर प्रभारी डॉ संजय खत्री व विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीमों द्वारा रोगियों की जांच की गई एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाते हुए लोगों को गैर संचारी रोगों के लक्षणों तथा बचाव के उपायों के बारे में बताया गया।
शिविर में डॉ अनीता सिंह, डॉ. राजश्री चालिया, डॉ. इन्दु दायमा सहित अन्य चिकित्सकों ने शिविर में अपनी सेवाएं दी। शिविर में मुख्यतया पुरुषों के मुंह, फेफड़े, ग्रासनली और अमाशय के कैंसर तथा स्त्रियों के गर्भाशय, स्तन और मुंह कैंसर से संबंधित समस्त जांच की गई। रोगियों को आवश्यक बचाव एवं उपचार के बारे में बताया गया। शिविर में 308 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 5 महिलाओं का पेप्स्मीयर लिया गया। फिजियोथैरेपी में डॉ. मनीष गहलोत एवं डॉ ऋषि शर्मा द्वारा 30 मरीजों को थेरेपी दी गई। साथ ही 35 मरीजों की ईसीजी की गई और उनको सलाह व उपचार मौके पर ही दिए गए। शिविर में जिला एनसीडी इकाई से उमेश पुरोहित, नर्सिंग ऑफिसर सुनील रावत,ईसीजी टेक्निशियन ऋषि गहलोत आदि ने कैंप में सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *