

पूर्व सैनिकों और आश्रितों के लिए मोतियाबिंद सर्जरी शिविर का आयोजन
जयपुर। सप्त शक्ति कमांड द्वारा 24 से 28 फरवरी 2025 तक सैन्य अस्पताल (एमएच) जयपुर में मोतियाबिंद सर्जरी शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के एक समर्पित प्रयास है। यह पहल प्रतिष्ठित आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल), नई दिल्ली के विशेषज्ञ सर्जनों द्वारा संचालित की जाएगी, जो हमारे सम्मानित वेटरन्स के लिए श्रेष्टतम उपचार सुनिश्चित करेगी। वेटरन्स और उनके आश्रितों को पंजीकरण और पूर्व सर्जरी औपचारिकताओं के लिए 23 फरवरी 2025 तक नेत्र विभाग, एमएच जयपुर में रिपोर्ट करने के लिए आ सकते है।
