


बीकानेर। सुपर किड्स प्रिपेरटॉरी के वार्षिक उत्सव, एवं महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर के संयुक्त तत्वावधान में हेल्दी बेबी कांटेस्ट का आयोजन टी एम ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश व्यास उपनिदेशक पर्यटन विभाग राजस्थान द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। सुप्रिया राखेचा ने विशिष्ट अतिथि द्वारका प्रसाद पचीसिया अध्यक्ष बीकानेर जिला उद्योग संघ एवं सभी आगंतुकों एवं अभिभावकों का अपने स्वागत भाषण में अभिवादन किया। उन्होंने बताया कि सुपर किड्स प्रिपेरटरी में बच्चों को न केवल शिक्षा दी जाती है बल्कि उनमें संस्कारों व आत्मविश्वास का पोषण भी किया जाता है।
