Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

स्नेह मिलन समारोह का आयोजन
बीकानेर। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनगिरी कुआं मे वार्षिकोत्सव ,पुरस्कार वितरण और पूर्व विद्यार्थी स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि समाजसेवी डॉ. अर्पिता गुप्ता , मुख्य अतिथि सुधीश शर्मा (चार्टेड अकाउंटेंट और सामाजिक कार्यकर्ता) तथा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अनिल जी बोडा शामिल हुए।
विशिष्ट अतिथि डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा वार्षिकोत्सव विद्यालय में अध्यनरत बच्चों की रचनात्मक, कलात्मक प्रतिभा को निखारने का एक माध्यम है इसके माध्यम से छात्र विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करता है।
अनिल बोड़ा ने शाला की छात्राओं और शाला के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकार द्वारा बालिका शिक्षा से सम्बंधित सभी योजनाओं को बालिकाओं तक पहुंचाने की बात कहीं। विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी श्रेष्ठ सेवाएं दे रहे हैं, विद्यालय द्वारा उन्हें भी स्मृति चिह्न और प्रमाण-पत्र भेट देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *