

मगन बिस्सा की पुण्यतिथि पर रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
बीकानेर। एवरेस्ट पर्वतारोही मगन बिस्सा की 5वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान व स्वास्थ्य जांच का शिविर का आयोजन किया गया। एडवेंचर फाउंडेशन के आर.के. शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जवाहर नगर में रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें 30 युवाओं ने रक्तदान किया। विधायक जेठानंद व्यास ने मगन बिस्सा मार्ग की नाम पट्टिका का लोकार्पण किया व मगन बिस्सा को श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. सुषमा बिस्सा ने बताया कि इस शिविर में वुमन एंपावरमेंट की ओर से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विजयलक्ष्मी व्यास एवं महेश भोजक ने 75 रोगियों को परामर्श सेवाएं दी।
