

ज्ञानशाला प्रशिक्षक परीक्षा का आयोजन
बीकानेर। जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के अंतर्गत संचालित ज्ञानशाला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में संपूर्ण देश में ज्ञानशाला प्रशिक्षक परीक्षा का आयोजन हुआ। जिनबालाजी के सान्निध्य में तेरापंथ भवन में हुआ। परीक्षा से पूर्व साध्वी श्री जी द्वारा मंगल पाठ सुनाया गया। साध्वीश्रीजी के सान्निध्य में केंद्र से प्राप्त प्रश्न-पत्र का लिफाफा खोला गया। इस अवसर पर राजस्थान थली अंचल के आंचलिक सहसंयोजक रतनलाल छलाणी क्षेत्रीय संयोजिका शांता भूरा, तेरापंथी सभा भीनासर अध्यक्ष विशाल सेठिया, परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक सुरेंद्र सेठिया की उपस्थिति रही। प्रशिक्षिका परीक्षा में विज्ञ श्रेणी में 6 प्रशिक्षिकाओं, विशारद व स्नातक श्रेणी में एक-एक प्रशिक्षिका ने सहभागिता की। इस तरह से कुल 8 प्रशिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।
