

धम्म जागरण का आयोजन
बीकानेर। भगवान महावीर के जन्म कल्याणक दिवस के पावन अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रातः रैली निकाली गई, रैली का शुभारंभ लक्ष्यप्रभा के मंगल पाठ से हुआ। रैली में ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों द्वारा भगवान महावीर के जीवन प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक ताराचंद सारस्वत एवं विशिष्ट अतिथि तहसीलदार श्रीवर्धन की उपस्थिति रही। साध्वी श्री लक्ष्यप्रभा के पावन सान्निध्य ने आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान हुई।
