

योग कैंप का आयोजन
बीकानेर। बीकानेर वेलनेस सेंटर की ओर से डीप रूट्स स्कूल में एक दिवसीय योगा कैंप का आयोजन किया गया। आयोजन में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैंप का संचालन योगा थैरेपिस्ट आकांक्षा माथुर एवं योगा कोच अमन ने किया। बच्चों ने योग के अर्थ व स्वास्थ्य लाभों को समझा। इस मौके पर अनिल जुनेजा एवं प्रतीक चलाना उपस्थित थे।
