

सीए विद्यार्थियों के लिए टैलेंट सर्च के तहत विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
बीकानेर। दि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडियाकी बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष सीए हेतराम पूनिया ने बताया कि 19 और 20 सितंबर को आईसीएआई भवन में ब्रांच स्तर पर सीए विद्यार्थियों के लिए टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें चेस प्रतियोगिता, ड्रामा प्रतियोगिता, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक प्रतियोगिता और स्केचिंग प्रतियोगिता प्रमुख रूप से शामिल थीं। विजेताओं को क्षेत्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में सीए दीपिका भूरा, श्री जय टाक और श्री वी एन जोशी उपस्थित थे, जिन्होंने विद्यार्थियों का आकलन अत्यंत बारीकी से किया और निष्पक्ष निर्णय सुनाए। चेस प्रतियोगिता में अभिषेक सोनी ने विजेता के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि यश रांका उपविजेता रहे। इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक प्रतियोगिता में महादेव पेडिवाल ने विजेता के रूप में प्रथम स्थान हासिल किया, और कौस्तुभ शर्मा उपविजेता रहे। ड्रामा प्रतियोगिता में योगेश भाटी, राघव सारडा, दर्शन सुखानी, विनय गहलोत, चमन गहलोत और गौरव जैन की टीम विजेता रही। स्केचिंग प्रतियोगिता में प्रियल गोयल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, और पार्वती सोलंकी उपविजेता रही। सभी विजेताओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर ब्रांच सीकासा अध्यक्ष सीए अभय शर्मा ने सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया और निर्णायकों को प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। ब्रांच अध्यक्ष सीए हेतराम पूनिया ने सभी विजेताओं व प्रतिभागियों को बधाई दी। कार्यक्रम में सीकासा टीम के केशव पुरोहित मेगा राजपुरोहित व अपर्णा गोयल भी उपस्थित रहे।
