

नेत्र जांच शिविर का आयोजन
बीकानेर। रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर मिडटाउन द्वारा एएसजी आई हॉस्पिटल के सहयोग से आज बीकेवी महेश्वरी पब्लिक स्कूल, डागा चौक में एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की नेत्र जांच की गई। इस सेवा प्रकल्प में क्लब के अनेक सदस्यगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे, जिनमें श्रीलाल चांडक, प्रोजेक्ट चेयरमैन महेन्द्र गट्टाणी, अध्यक्ष रघुवीर झॅंवर, सचिव आलोक थिराणी, श्री विमल चांडक, निखिल महेश्वरी, शशि बिहानी, घनश्याम रामावत, नवनीत खत्री, गुलाब जी सोनी, कपिल जी लढ़ा, गिरिराज जी जोशी, ऋषि जी आचार्य, सुरेश जी राठी आदि शामिल थे।
