

शिविर का आयोजन
बीकानेर। इण्डियन मेडिकल एसोसियशन एवम् मेडिकल प्रेक्टिशनर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में एक बहुउद््देशीय शिविर का आयोजन बीकानेर लेबोरेटरी में किया गया । मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के जोइन्ट डायरेक्टर डॉ. देवेन्द्र चौधरी थे । विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक डॉ. राहुल हर्ष एवं राजस्थान प्रोल्यूशन बोर्ड के रीजनल आफिसर आर. के. मीणा थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता बीकानेर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता ने की। डॉ. नवल गुप्ता विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे । बीकानेर एवं आस-पास के तहसीलो में स्थित चिकित्सालय, क्लिनिक एवं पैथोलोजी लेब के संचालक अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहे।
