

आत्मबल का मार्ग गीता ही दिखाती है
बीकानेर। नवलेश्वर मठ सिद्ध पीठ, विवेक नाथ जी की बगेची में गीता जयंती के पावन अवसर पर आध्यात्मिकता और भक्तिभाव से परिपूर्ण धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संत समाज, श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आयोजन का शुभारंभ वेद-मंत्रोच्चारण, दीप प्रज्वलन एवं श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों के सामूहिक पाठ से हुआ। कार्यक्रम योगी शिवसत्यनाथ महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस मौके पर योगी विलास नाथ महाराज, ओमनाथ महाराज उपस्थित थे। संतों ने गीता के सार एवं संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव जीवन को सत्य, धर्म, कर्तव्य, संतुलन और आत्मबल का मार्ग गीता ही दिखाती है। गीता का ज्ञान जीवन को सकारात्मकता और लक्ष्य की दिशा प्रदान करता है।
