

उड़ान भरने की क्षमता हमें शिक्षा ही देती है
बीकानेर। पी एम श्री केन्द्रीय क्रमांक 3 (वायु सेना स्थल) नाल, बीकानेर का वार्षिक अकादमिक दल पर्यवेक्षण 2025-26 माधो सिंह सहायक आयुक्त संभागीय कार्यालय के.वि. सं. जयपुर के नेतृत्व में किया गया। निरीक्षण दल के सदस्य के रूप उम्मेद सिंह प्राचार्य पी एम श्री के.वि. बनाड़ जोधपुर ,श्री मुलतान राम गुजर प्राचार्य पी एम के.वि. नागौर ,श्री नरसी लाल बिजारणियां प्राचार्य पी एम के.वि. सीकर , श्रीमती कमला उपाचार्य पी एम श्री के.वि. क्रमांक 1 बीकानेर तथा श्री आर.एल. दवे प्रधानाध्यापक पी एम श्री के.वि. बीएसएफ जोधपुर रहें। विद्यालय के बालचरों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया एवं प्राचार्य दिलीप सिंह राजपुरोहित ने अतिथियों को हरित पौधा देकर सत्कार किया, प्रार्थना सभा में बालक -बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए द्य सहायक आयुक्त ने आशीर्वचन में विद्यार्थियों को संस्कार युक्त शिक्षा ग्रहण करने तथा विद्या को सभी धन में प्रधान बताया। सहायक आयुक्त ने शैक्षणिक एवं क्रीडा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पदक देकर तथा विद्यालय के स्नातकोत्तर शिक्षक नवनीत साध (संगणक ) का जापान में शैक्षिक शोध के लिए चयन होने पर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया द्य सम्पूर्ण कार्यदिवस में विद्यालय की प्रत्येक गतिविधियों का सूक्ष्म पर्यवेक्षण किया गया। विद्यालय की शैक्षणिक , पाठ्य सहगामी तथा खेल गतिविधियों की भूरी भूरी प्रशंसा की गई तथा अपेक्षित सुझाव भी दिए गया। मंच सं्चालन श्रीमती स्नेह मीणा एवं श्री राजा श्री ने किया।
