Bikaner Bikaner District Rajasthan

सूर्य सप्तमी 25 जनवरी को, शाकद्वीपीय समाज निकालेगा शोभायात्रा

सूर्य सप्तमी 25 जनवरी को, शाकद्वीपीय समाज निकालेगा शोभायात्रा
बीकानेर। इस वर्ष सूर्य सप्तमी 25 जनवरी 2026, रविवार को मनाई जाएगी। रवि रश्मि युवा संगठन के प्रणव भोजक ने बताया कि तीन दिवसीय सूर्य सप्तमी महोत्सव के तहत सूर्यगुण पुष्पांजलि पुस्तक का लोकार्पण और सूर्यरथ यात्रा के आयोजन होंगे। भोजक ने बताया कि 25 जनवरी को सुबह 9 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सूर्य भगवान की रथ यात्रा लक्ष्मीनाथजी मंदिर से प्रारंभ होगी। यह शोभायात्रा चूड़ी बाजार, भट्टड़ों का चौक, सेवगों का चौक, साले की होली, जसोलाई, मोहता चौक, आसानिया चौक, रांगड़ी चौक व बड़ा बाजार होते हुए वापस लक्ष्मीनाथजी मंदिर पहुंचेगी। ऊंट-घोड़ों व ढोल-ताशों के साथ जय भास्कर के जयघोष के साथ यह शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर सूर्य नमस्कार व योगा की प्रस्तुति दी जाएगी। गणेशजी मंदिर में बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *