

27 अप्रैल को देशभर में गोसेवक एकजुट होकर देंगे ज्ञापन
बीकानेर। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 अप्रैल को देशभर में एक साथ व्यापक स्तर पर ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इस अभियान के अंतर्गत भारत की लगभग पांच हजार तहसीलों सहित शहरों, नगरों और महानगरों में लाखों गौभक्त तहसील अधिकारियों एवं जिला कलक्टरों के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। अभियान की तैयारियों को लेकर गंगाशहर के सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में गौभक्तों की बैठक आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए सरजूदासजी महाराज ने कहा कि यह अभियान एक अनूठा आयोजन है, जिसमें आयोजक, संरक्षक और अध्यक्ष के रूप में गौमाता एवं नंदी बाबा को प्रतीकात्मक रूप से मान्यता दी गई है। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे देशभर में एक ही समय पर संत-महात्मा एवं गौसेवक एकजुट होकर ज्ञापन सौंपेंगे, जो इस अभियान की विशेषता होगी। इस अवसर पर हेम शर्मा, मनोज सेवग, शिव गहलोत, विनोद शर्मा, मिलन गहलोत, विजय कोचर, महेंद्र जोशी, धर्मेंद्र सारस्वत, यशविंदर चौधरी, महेंद्र किराडू, लक्ष्मण उपाध्याय, नवरत्न शर्मा, अलका बिश्नोई, राजकुमारी पारीक, संतोष शर्मा, मंजू शर्मा, परमेश्वरी पुरोहित सहित अनेक गौभक्त उपस्थित रहे।
