Bikaner Bikaner District Rajasthan

पीबीएम अस्पताल में अब लैबर रूम के सामने होगी प्रसूताओें की सोनोग्राफी

पीबीएम अस्पताल में अब लैबर रूम के सामने होगी प्रसूताओें की सोनोग्राफी
बीकानेर। प्रिंस बिजय सिंह मैमोरिय अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं के कुशल प्रबंधन को लेकर सरदार पटेल मेंडकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी द्वारा पिछले सप्ताह से विभागवार बैठक लेकर व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे है, इस क्रम में सोमवार को स्त्री एवं प्रसूती रोग के विभागाध्यक्ष एवं यूनिट प्रभारियों, एमएनडीवाई, एमएनजेवाई नोडल अधिकारियों, नर्सिंग ऑफिसर, सफाई एवं सुरक्षा अधिकारियों तथा आईटी सेल के साथ प्राचार्य कक्ष में एक बैठक आहूत हूई। बैठक के दौरान प्राचार्य  डॉ. गुंजन सोनी ने विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष खजोटीया को कहा कि आपके विभाग में स्टाफ, सफाई, सुरक्षा, दवाईयों की उपलब्धता, जांचों की स्थिति आदि को लेकर को कोई भी कमी हो उसका प्रस्ताव बनाकर जल्द भिजवाएं उसे अतिशीघ्र पूरा किया जाएगा, प्रसूताओं के उपचार में कोई कमी नहीं आनी चाहिए मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत अधिक से अधिक पंजीकरण किया जाना सुनिश्चित हो।  डॉ. खजोटीया ने अपने विभाग की जानकारी देते हुए बताया कि स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग  में कुल पांच यूनिट कार्यरत है, विभाग के सभी यूनिट प्रभारी अच्छा कार्य कर रहे है, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में आपातकालीन एवं सामान्य ओपीडी मिलाकर लगभग 300 प्रसूताएं प्रतिदिन दिखाने आती है और हमारे यहां 60 फीसदी नॉर्मल डिलवरी तथा 40 फीसदी सिजेरियन डिलवरी होती है। राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं के तहत मिलने वाले संपूर्ण लाभ मरीजों को ऑनलाइन पंजीकरण के अनुसार दिए जा रहे है, इन सभी प्रबंधन के बावजूद बढ़ते मरीजों के भार को देखते हुए कुछ आवश्यकताएं है जिसका प्रस्ताव बनाया जाकर तुरंत कॉलेज प्रशासन को भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *