

मतदाता विशेष पुनरीक्षण में कोई पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय पर बीकानेर शहर भाजपा द्वारा बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बी.एल.ए.-2 प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संभाग प्रभारी सौरभ सारस्वत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता सूची की शुद्धता अत्यंत आवश्यक है। सही मतदाता घर-घर जाकर चिन्हित हों, कोई पात्र मतदाता छूटने न पाए, इसके लिए कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से कार्य करना होगा। विधायिका सिद्धि कुमारी ने कहा कि लोकतंत्र सबसे मजबूत तब होता है जब हर पात्र नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग कर सके। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर सह-प्रभारी जीतमल पंचारिया, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, श्याम सिंह हाड़ला, नारायण चोपड़ा तथा अनिल शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन कौशल शर्मा ने किया।
