Bikaner Bikaner District Rajasthan

रामझरोखा कैलाश धाम में 24 घंटे में होंगे नौ रुद्राभिषेक

रामझरोखा कैलाश धाम में 24 घंटे में होंगे नौ रुद्राभिषेक
बीकानेर। सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में महाशिवरात्रि पर्व पर नौ बार रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज ने बताया कि बाबा नर्बदेश्वर महादेव का सुबह 6 से 8 बजे तक, सुबह 9 से 11 बजे तक, दोपहर 1 से 2:30 बजे तक, दोपहर 3:30 से शाम 5:00 बजे तक, शाम 5:30 से शाम 7:00 बजे तक, रात्रि 10 से रात्रि 11:30 बजे तक, रात्रि 12 से रात्रि 1:30 बजे तक, रात्रि 2:00 से रात्रि 3:30 बजे तक, प्रात: 4:00 से सुबह 6:00 बजे तक रुद्राभिषेक किया जाएगा। पीठाधीश्वर श्रीसरजूदासजी महाराज ने बताया कि बाबा नर्बदेश्वर का गुलाब के पुष्पों से विशेष शृंगार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *