Bikaner Bikaner District Rajasthan

दम्माणी अस्पताल के सामने शुरू हुआ रैन बसेरा

दम्माणी अस्पताल के सामने शुरू हुआ रैन बसेरा
बीकानेर। पी.बी.एम. के सामने दम्मानी अस्पताल सामने बुधवार को असहाय सेवा संस्थान की ओर से रैन बसेरा शुरू किया गया है। रैन बसेरे में पी.बी.एम. में इलाज करवाने वाले रोगी व उनके करीब 80-90 परिजन रात का बसेरा कर सकेंगे। रैन बसेरे में रोशनी, पेयजल व सुबह चाय, तथा बिस्तर की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।
रैन बसेरे का शुभारंभ ऊन व्यवसाई नथमल छतरसिंह ऊन व्यवसाय समूह के नाहर चांडक, विनोद कुमार दस्साणी ने लोकदेवता बाबा रामदेवजी, समाज सुधारक ज्योति बा फूले, सावित्री बाई फूले के तेल चित्र के आगे दीप प्रज्जवलित कर व पुष्पहार पहनाकर शुरू किया।
पिछले अनेक वर्षों से लावारिसों व असहायों की सेवा में समर्पित असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत,ताहिर हुसैन,अशोक कुमार कच्छावा,रमजान अली, मोहम्मद सत्तार, मोहम्मद जुनैद, अयूब लोदा, इमरान, इरफान, रवि गहलोत, श्याम सुन्दर भाटी, रघुवीर मोदी, आसूराम कच्छावा, कैलाश व विकास सोनी ने सर्वधर्म प्रार्थना की तथा अतिथियों व रैन बसेरे में आए लोगों का स्वागत किया। संस्थान के राजकुमार खड़गावत ने बताया कि मार्ग पर रैन बसेरे के शुरू होने से इस मार्ग पर अंधेरा दूर होगा तथा चोरी आदि की घटनाओं पर रोक लगेगी। टी.बी.अस्पताल, ट्रोमा सेंटर, हृदय रोग अस्पताल व दम्माणी अस्पताल में आने वाले रोगियों के परिजनों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि संस्थान के कार्यकर्ता रैन बसेरे में निःशुल्क सेवा भावना के साथ सेवाएं देंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *