Bikaner Bikaner District Rajasthan

नाइलिट बीकानेर शुरू करेगा एआई एवं अन्य डिजिटल कोर्सेज

नाइलिट बीकानेर शुरू करेगा एआई एवं अन्य डिजिटल कोर्सेज
बीकानेर। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौ‌द्योगिकी संस्थान नई दिल्ली की ओर से राजस्थान केन्द्र के कार्यकारी अधिकारी एवं संयुक्त सचिव डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में बीकानेर जिले में नवीन शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों हेतु भारत सरकार से मान्यता प्राप्त आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटि, इंटरनेट ऑफ थिक्स, मल्टीमीडिया और ब्लॉकचेन सहित अन्य डिजीटल कोर्सेज शुरू किये जा रहे है जो अभी तक इस स्तर पर शुरू नहीं हुए। डॉ. गुप्ता ने बताया कि नाइलिट के दो केन्द्र बीकानेर में संचालित है एक डूंगर कॉलेज और दूसरा महाराजा गंगासिंह विश्ववि‌द्यालय में। महाराजा गंगासिंह सिंह विश्ववि‌द्यालय में शीघ्र ही राजस्थान की पहली इंडिया एआई लैब शुरू होने जा रही है। नाइलिटी बीकानेर के संयुक्त निदेशक कपिल नेयाल ने बताया कि इन कोर्सेज के बाद एआई एप डवलपर्स, आईओटी सॉल्यूशन आर्किटेक्ट तथा डेटा एनालिटिक्स, मोबाइल एप डवलपर एवं साइबर सिक्योरिटी आर्किटेक्ट, बन पाएगें। नाइलिटी एमजीएसयू केन्द्र प्रमुख जे मोहन कोली ने बताया कि इन कोर्सेज के अंतर्गत एआई से रिलेटेड हैल्थ एग्रीकल्चर, एज्यूकेशन तथा डिजिटल पत्रकारिता से जुडे अतिआधुनिक नवीनतम तकनीक का उपयोग कर पाएगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *