Jaipur Rajasthan

भविष्य की एयरोस्पेस प्रदर्शनियों के लिए नए मुकाम-एयरो इंडिया 2025

भविष्य की एयरोस्पेस प्रदर्शनियों के लिए नए मुकाम -एयरो इंडिया 2025
जयपुर/बीकानेर। एशिया के सबसे बड़े एयर शो एयरो इंडिया का 15वां संस्करण 10 से 14 फरवरी तक कर्नाटक में बेंगलुरु के वायु सेना स्टेशन, येलहंका में आयोजित किया जा रहा है। पांच दिन की प्रदर्शनी में दर्शक,आम जन और प्रतिनिधियो को एक बेहतरीन अनुभव कराने के लिए अनेकों नए प्रबंध किये गए है। प्रमुख बुनियादी ढांचे के उन्नयन और बेहतर सुविधाओं के साथ, यह संस्करण पहले से कहीं अधिक बड़ा, सहज और अनुकूल किया जा रहा है।
इस बार प्रदर्शनी में पिछली चुनौतियों को पहचानते हुए, सरल प्रवेश, आवाजाही और कनेक्टिविटी की सुविधा के लिए व्यापक सुधार किए गए हैं और रक्षा मंत्रालय, भारतीय वायु सेना, कर्नाटक राज्य सरकार की विभिन्न शाखाओं जैसे बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस, और नम्मा मेट्रो के बीच घनिष्ठ समन्वय किया गया है।
इसके अलावा सभी उपस्थित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, गृह मंत्रालय, बेंगलुरु पुलिस, सीआईएसएफ और खुफिया एजेंसियों के सहयोग से एक बहु-स्तरीय सुरक्षा प्रणाली तैनात की गई है। इसमें बेहतर सुरक्षा प्रोटोकॉल के लिए 24/7 सीसीटीवी निगरानी, आमजान और दर्शको के लिए समर्पित स्क्रीनिंग ज़ोन, आपात स्थितियों से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन और अग्नि सुरक्षा समितियाँ आदि उपायों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *