Bikaner Bikaner District Rajasthan

महेश महिला संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन, कई पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

महेश महिला संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन, कई पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
बीकानेर। उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक महेश महिला संगठन के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। यह चुनाव स्थानीय जसवंत भवन में आयोजित किए गए, जहां संगठन से जुड़ी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी लता मूंधड़ा एवं चुनाव पर्यवेक्षक किरण झंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्य समिति सदस्य सरिता बिहाणी की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। चुनाव के बाद घोषित नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। राष्ट्रीय कार्य समिति में निशा झंवर को मनोनीत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सुनीता बिहाणी को दी गई, जबकि प्रदेश सचिव के रूप में विभा बिहाणी को नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर राजकुमारी लखोटिया तथा संगठन मंत्री के रूप में सरोज लखोटिया को चुना गया। इस अवसर पर संगठन की कई सक्रिय सदस्याएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बेबी करनानी, सुनीता डागा, कंचन राठी, चंद्रकला कोठारी, भारती डागा, ललिता सोमानी, उर्मिला चितलांगिया, शांति जी लखोटिया, निर्मला जी डागा, राज पेडीवाल, ममता चांडक, विद्या मूंधड़ा और सीमा चांडक सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *