Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रकृति वंदन कार्यक्रम आयोजित

प्रकृति वंदन कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। रायसर मार्ग स्थित आदर्श विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक नोखा में प्रकृति वंदन कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना और संरक्षण का संकल्प लेना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र एवं पर्यावरण प्रेमी राकेश छाजेड़ ने विशेष रूप से भाग लेकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यालय प्रांगण में स्थित वृक्ष को तिलक कर एवं मोली बांधकर प्रकृति पूजन की परंपरा को आगे बढ़ाया और संदेश दिया कि पेड़ केवल हमारे जीवन का आधार ही नहीं, बल्कि वे हमें निरंतर जीवनदायिनी ऊर्जा और शुद्ध वायु भी प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आशीष डागा ने कहा कि “प्रकृति ने हमें सभी बहुमूल्य संसाधन उपहारस्वरूप निःशुल्क प्रदान किए हैं। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी संकल्प लिया कि वे जल, वायु एवं ऊर्जा का संरक्षण करेंगे, पौधारोपण को जीवन का हिस्सा बनाएंगे तथा ‘एकल उपयोग प्लास्टिक’ से दूर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *