

नाथद्वारा पाटोत्सव: पुरोहित का सम्मान
बीकानेर। साहित्यिक गतिविधियों एवं आयोजनों के लिए साहित्य मंडल, नाथद्वारा द्वारा श्रीनाथजी के पाटोत्सव के अवसर पर श्री भगवती प्रसाद देवपुरा प्रेक्षागृह में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में बीकानेर के साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान से समादृत किया गया। संस्था के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने बताया कि सम्मेलन के नवम सत्र में साहित्य मंडल, नाथद्वारा का वर्ष 2026 का यह राष्ट्रीय सम्मान सामाजिक, साहित्यिक, शोधात्मक एवं सम्पादित विशिष्ट सेवाओं एवं उपलब्धियों के आधार पर पुरोहित को प्रदान किया गया।
