Rajasthan

DM को थप्पड़ मारने वाला नरेश मीणा गिरफ्तार, लोगों ने पुलिस पर किया पथराव

टोंकः थप्पड़ कांड के बाद उपद्रव-आगजनी मामले में नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है. वज्रवाहन मैं बिठाकर नरेश मीणा को ले जाया गया है. इस दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. साथ ही पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की है. हालांकि आंसू गैस छोड़ने के बाद समर्थक मौके से भाग गए है. फिलहाल शांति का माहौल है. हालांकि नरेश मीणा ने कहा कि  मैं सरेंडर नहीं करूंगा. बता दें कि नरेश मीणा ने कल SDM को थप्पड़ मारा था.

लेकिन RAS एसोसिएशन का धरना जारी है. सचिवालय में बापू की प्रतिमा के पास कार्य बहिष्कार के साथ अधिकारी बैठे है. बापू की प्रतिमा के पास सचिवालय कर्मी भी बैठे है. अब सीएम से मुलाकात का समय लेने के प्रयास जारी है. बातचीत और सुरक्षा का उपाय न करने तक प्रदर्शन जारी रहेगा. कुछ अधिकारियों ने काली पट्टी बांधी.

नरेश मीणा ने हरीश मीना पर लगाया आरोपः
नरेश मीणा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मैं पुलिस हिरासत से फरार नहीं हुआ. मैं सरेंडर करने के लिए तैयार हूं. ग्रामीणों की लड़ाई लड़ता रहूंगा. नरेश मीणा ने हरीश मीना पर आरोप लगाया. कहा कि हरीश मीना मेरा एनकाउंटर करवा सकते हैं. वो मुझे चुनाव नहीं लड़ने देना चाहते थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *