Bikaner Bikaner District Rajasthan

संगीत संध्या 27 मार्च को

संगीत संध्या 27 मार्च को
बीकानेर। सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप, बीकानेर द्वारा शहर में संगीत प्रेमियों के लिए एक खास आयोजन किया जा रहा है। 27 मार्च को महाराजा नरेंद्रसिंह ऑडिटोरियम में प्रसिद्ध गीतकार एस एच बिहारी एवं राजा मेहदी अली खान की स्मृति में “एक शाम एस एच बिहारी–राजा मेहदी अली खान के नाम” कार्यक्रम आयोजित होगा। संस्था अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संगीतमय संध्या में दोनों महान गीतकारों के लोकप्रिय और सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में शहर के प्रतिभाशाली गायक एवं कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रोताओं को स्वर्णिम फिल्मी संगीत के दौर की याद दिलाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन. डी. रंगा (अध्यक्ष, सखा संगम) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एम. आर. मुगल करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सीताराम गोठवाल अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *