

विश्व कविता दिवस पर बहुभाषी काव्य आयोजन
बीकानेर। प्रज्ञालय संस्थान एवं राजस्थानी युवा लेखक संघ द्वारा अपनी साहित्यिक एवं सृजनात्मक गतिविधियों की श्रृंखला में 21 मार्च को ‘विश्व कविता दिवस’ के अवसर पर एक विशेष नव पहल की जा रही है। साहित्यकार कमल रंगा ने बताया कि बीकानेर में पहली बार ‘विश्व कविता दिवस’ पर हिन्दी, उर्दू और राजस्थानी भाषाओं के विशेष आमंत्रित कवि एवं शायर एक ही मंच पर अपनी नई रचनाओं का पाठ करेंगे। इस आयोजन में कविता विषय को केंद्र में रखते हुए गीत, कविता, हाईकू, ग़ज़ल सहित विभिन्न काव्य विधाओं की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
