Jodhpur Rajasthan साहित्य एवं कला

मुळकै है कविता का लोकार्पण कल

मुळकै है कविता का लोकार्पण कल
जोधपुर। राजस्थानी के प्रतिष्ठित कवि प्रकाशदान चारण रचित काव्य संग्रह मुळकै है कविता का लोकार्पण समारोह बुधवार को सुबह 11 बजे पांच बत्ती चौराहा स्थित होटल चन्द्रा इन में होगा। गायत्री प्रकाशन के संपादक हरीश बी. शर्मा ने बताया कि राजस्थानी भाषा – साहित्य के ख्यातनाम कवि – आलोचक प्रो.अर्जुनदेव चारण की अध्यक्षता में आयोजित इस लोकार्पण समारोह में वरिष्ठ रंगकर्मी व साहित्यकार मधु आचार्य ’ आशावादी बीकानेर ’ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। जयनारायण व्यास विश्वविद्याल में राजस्थानी विभागाध्यक्ष डॉ.गजेसिंह राजपुरोहित मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। इस अवसर पर डॉ. रामरतन लटियाल मेड़ता सिटी लोकार्पित पुस्तक मुळकै है कविता पर आलोचनात्मक पत्रवाचन करेंगे। समारोह में शहर के अनेक प्रतिष्ठित रचनाकार, शिक्षक, शोध-छात्र एवं भाषा प्रेमी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *