Bikaner Bikaner District

त्याग, तपस्या और वैराग्य के मार्ग पर आगे बढ़े

त्याग, तपस्या और वैराग्य के मार्ग पर आगे बढ़े
बीकानेर। तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण जी के कर कमलों से अहमदाबाद में 3 सितंबर 2025 को होने वाले दीक्षा समारोह में गंगा शहर की मुमुक्षु बहन कीर्ति बुच्चा की दीक्षा होने जा रही है। इस उपलक्ष्य में शोभायात्रा एवं मंगल भावना समारोह का आयोजन किया गया। मंगलभावना समारोह बोथरा भवन में उग्र विहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार जी के सानिध्य में रखा गया। इस इस अवसर पर बोलते हुए मुनिश्री कमल कुमार जी ने कहा की दीक्षार्थी बहन को अध्ययन और साधना के द्वारा गुरुओं के हृदय में स्थान बनाना है । अतीत में भी त्याग का स्वागत होता था, वर्तमान में भी होता है और भविष्य में भी होगा। भौतिक संसार को त्यागना सबसे बड़ा त्याग है। जन्म और जीवन तभी अच्छा होगा जब हम त्याग, तपस्या और वैराग्य के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। शोभायात्रा गंगाशहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई शान्ति निकेतन सेवा केन्द्र पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *