Rajasthan

पीएफ़एमटीआई और सीआईईएल के बीच एमओयू

image description

पीएफ़एमटीआई और सीआईईएल के बीच एमओयू
जयपुर। राज्य सरकार के वित्त विभाग द्वारा स्थापित पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (पीएफ़एमटीआई ) और द सेंटर फॉर इन्वेस्टमेंट एजुकेशन एंड लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड (सीआईईएल) के बीच शनिवार को एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू श्री देबाशीष पृष्टी, प्रमुख शासन सचिव वित्त (बजट) की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएफ़एमटीआई श्री नरेश कुमार ठकराल, एचडीएफ़सी एसेट मैनेजमेंट फण्ड के एमडी और सीईओ श्री नवनीत मुनोत, सीआईईएल के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। देबाशीष पृष्टी ने कहा कि समझौते का उद्देश्य राज्य सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच वित्तीय अनुशासन, निवेश शिक्षा, कर तथा ऑडिट जैसे विषयों की वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता बढ़ाना है। पीएफएमटीआई के माध्यम से सरकार अपने अधिकारियों को निरंतर वित्तीय प्रबंधन से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। अब सीआईईएल के साथ हुए इस सहयोग से प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता और आधुनिकता में और अधिक वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *