Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

मेडिकल चेकअप शिविर में 250 से अधिक रोगियों की जांच

मेडिकल चेकअप शिविर में 250 से अधिक रोगियों की जांच
बीकानेर। जैन श्वेताम्बर तपागच्छ श्रीसंघ, आत्मानंद जैन सभा, कोचर मंदिरात व पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर माइन्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष समाज सेवी व भामाशाह चन्द्र बाबू कोचर की स्मृति में रविवार को पुरानी जेल रोड पर आर्य समाज भवन के पास गुलाब कृपा भवन में निःशुल्क चिकित्सा  शिविर आयोजित किया गया। अमेरिका प्रवासी बीकानेर निवासी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.जिनेश कोचर के नेतृत्व में लगे शिविर में 250 से अधिक रोगियों की निःशुल्क जांच की गई।
शिविर का शुभारंभ जीतो के बीकानेर चैप्टर अध्यक्ष जयचंद लाल डागा व वरिष्ठ श्राविका श्रीमती विनोद देवी कोचर ने किया। रविवार को जांच करवाने वाले सभी रोगियों को सोमवार व मंगलवार को सुबह दस बजे से दोपहर ढाई बजे तक निःशुल्क परामर्श व दवाइयां दी जाएगी।
शिविर में आधुनिक मशीनों से यथा अंगूली से ई.सी.जी. कोलेस्ट्रोल (लिपिड पैनल), मधुमेह परीक्षा, कम्पलीट ब्लड काउंट, किडनी फंक्शन, रक्तचाप, पल्स ऑक्सीजन लेवल, हृदय धड़कन की अनियमितता की जांच निःशुल्क की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *