Bikaner Bikaner District Rajasthan

जय नारायण विश्वविद्यालय जोधपुर क्रिकेट टीम में बीकानेर के मो. रमजू अली का चयन

जय नारायण विश्वविद्यालय जोधपुर क्रिकेट टीम में बीकानेर के मो. रमजू अली का चयन
बीकानेर। बीकानेर के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी मो. रमजू अली का चयन जय नारायण विश्वविद्यालय, जोधपुर की क्रिकेट टीम में होने से जिले में खुशी की लहर है। रमजू अली विश्वविद्यालय टीम की ओर से 27 जनवरी से 5 फरवरी तक गुजरात के सौराष्ट्र विश्वविद्यालय, राजकोट में आयोजित अंतर-विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाएंगे। मो. रमजू अली लंबे समय से निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ क्रिकेट अभ्यास कर रहे हैं। उनकी उत्कृष्ट बल्लेबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते चयनकर्ताओं ने उन्हें विश्वविद्यालय टीम में स्थान दिया। यह चयन न केवल उनके व्यक्तिगत संघर्ष और प्रतिभा का परिणाम है, बल्कि बीकानेर के क्रिकेट प्रशिक्षण स्तर को भी दर्शाता है। उनके चयन पर बीकानेर के खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों में विशेष उत्साह देखा गया। सुरेन्द्र पुरोहित, कोच सुनील आचार्य, प्रशांत आचार्य तथा संजय मारू ने रमजू अली को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे और बीकानेर का नाम रोशन करेंगे। खेल जगत से जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई कि मो. रमजू अली का यह चयन आने वाले समय में युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा और जिले में क्रिकेट को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *