Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

बिना ऑपरेशन होगा स्पोर्ट्स इंजरी से लेकर जोड़ों की बीमारियों तक का आधुनिक इलाज होगा

बिना ऑपरेशन होगा स्पोर्ट्स इंजरी से लेकर जोड़ों की बीमारियों तक का आधुनिक इलाज होगा
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल से संबद्ध ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार को प्रदेश की पहली अत्याधुनिक ऑर्थाे बायोलॉजिकल रिजनरेटिव केयर (ओबीआरसी) लैब प्रारंभ हुई । जिसमें 5 रोगियों के घुटनों के ओस्टियो आर्थराइटिस ग्रेड – 2 का बिना ऑपरेशन के इलाज शुरू किया गया । यह लैब प्रत्येक मंगलवार कार्य करेगी। डॉ बी सी घीया ने कहा कि इस पद्धति से बीकानेर में चिकित्सा अनुसंधान और स्पोर्ट्स मेडिसिन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि इस तकनीक के माध्यम से मरीजों का इलाज बिना किसी ऑपरेशन, चीर-फाड़ या बाहरी रसायनों हो सकेगा। ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ बी एल खजोटिया ने कहा कि जो लंबे समय से जोड़ों के दर्द, खेल चोटों या हड्डियों की जटिल समस्याओं से जूझ रहे हैं और ऑपरेशन से बचना चाहते हैं उन मरीजों के लिए ओबीआरसी तकनीक वरदान साबित हो सकती है । कार्यक्रम में डॉ रामप्रकाश, डॉ संजय तंवर सहित चिकित्सक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *