Bikaner Bikaner District Rajasthan

विधायक जेठानंद के बयान को बताया हास्यास्पद

राजस्थानी भाषा पर कांग्रेस का भाजपा पर घड़ियाली आंसू का आरोप
बीकानेर। देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिसनाराम सियाग ने भाजपा पर राजस्थानी भाषा के मुद्दे पर ‘घड़ियाली आंसू’ बहाने और झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने विधायक जेठानन्द व्यास के उस बयान को हास्यास्पद बताया, जिसमें विधायक ने राजकीय डूंगर महाविद्यालय में राजस्थानी के तीन व्याख्याता लगाए जाने का श्रेय लिया था। सियाग ने कहा कि ये पद कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी द्वारा स्वीकृत किए गए थे। उन्होंने दावा किया कि इन पदों की स्वीकृति का श्रेय मंत्री भाटी और कांग्रेस को जाता है। भाजपा विधायक का इसमें कोई योगदान नहीं था। विधायक जेठानन्द व्यास ने चुनाव जीतने के बाद राजस्थानी में शपथ लेने की बात कही थी, लेकिन शपथ के समय उन्होंने संस्कृत में शपथ ली और अपने दो वर्ष के कार्यकाल में सदन में एक बार भी राजस्थानी भाषा के मुद्दे को नहीं उठाया। वहीं, कांग्रेसी विधायक लगातार सदन में राजस्थानी भाषा को मान्यता देने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *