

दूध जांच अभियान 20 फरवरी तक
बीकानेर। राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लि.(आरसीडीएफ) जयपुर के निर्देशानुसार उरमूल डेयरी बीकानेर के विपणन व गुण नियंत्रण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दूध का दूध और पानी का पानी-शुद्ध के लिए युद्ध अभियान परन्तु आमजन की मांग पर अब यह अभियान 20 फरवरी तक चलेगा। उरमूल डेयरी के एमडी बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि बीकानेर में अब तक कुल 551 दूध के सैम्पल आए, जिनमें से केवल 80 सैम्पल पास हुए।शेष सभी सैम्पल फैल पाए गए।
