

एमआई न्यूयॉर्क ने जीता मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) खिताब
मुंबई : एमआई न्यू यॉर्क ने 2025 मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) खिताब जीत लिया है। मात्र तीन सीज़न में मुंबई इंडियंस ने दूसरा चैंपियनशिप खिताब जीता है। वैश्विक स्तर पर मुंबई इंडियंस का यह 13वां खिताब है। अकेले 2025 में ही मुंबई इंडियंस तीन ट्रॉफी जीत चुकी है। इससे पहले एमआई केप टाउन ने दक्षिण अफ्रीका 20 में जीत हासिल की थी और इस साल की शुरुआत में डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस महिला टीम ने खिताब जीता था। मुंबई इंडियंस सबसे सफल वैश्विक टी20 फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट ग्रुप है।
