

मेधावी छात्रों का किया सम्मान
बीकानेर। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम बीकानेर द्वारा तेरापंथ भवन गंगाशहर में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन को संबोधित करते हुए मुनि कमल कुमार ने कहा कि विद्यार्थी को अपना चरित्र उज्जवल बनाना चाहिए। उसका आचार अच्छा होना चाहिए। आचार ही प्रथम धर्म है। विद्वता के साथ चरित्रवान होने की ज्यादा आवश्यकता है। कार्यक्रम का शुभारंभ गायिका इंजीनियर एकता पुगलिया द्वारा मंगलाचरण से किया गया। प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष रतनलाल छलाणी ने कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ शिक्षा सहयोग योजना, मेधावी सम्मान योजना, परामर्श, चिकित्सा सेवा तथा संस्था के द्वारा संचालित कार्यों के बारे में बताया। पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, पूर्व अध्यक्ष बच्छराज कोठारी, तेरापंथी सभा अध्यक्ष नवरतन बोथरा, तेयुप अध्यक्ष ललित राखेचा द्वारा अतिथियों का साहित्य व पताका द्वारा सम्मान किया गया। बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 88 मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।
