

उ.प. रेलवे महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। उ.प. रेलवे महाप्रबन्धक श्री अमिताभ के बीकानेर आगमन पर बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी ने डीआरएम कार्यालय सभागार में आयोजित परिवहन विषय पर चर्चा के दौरान व्यापार एवं उद्योग के विकास में आ रही बाधाओं से अवगत करवाते हुए कहा कि परिवहन रेलवे में आय का एक बहुत बड़ा स्त्रोत है, जिसका सीधा सम्बन्ध व्यापारियों से है। परन्तु छोटी-छोटी बाधाओं एवं समस्याओं की वजह से व्यापारियों को मजबूरन परिवहन जैसा कार्य सड़क मार्ग माध्यम या अन्य उपक्रमों से करना पड़ता है, जिससे रेलवे को भारी नुकसान हो रहा है। आज महाप्रबन्धक महोदय एवं मण्डल प्रबन्धक महोदय की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक से स्पष्ट है कि रेलवे संवेदनशीलता व सम्पर्क जैसे विषयों पर गंभीर है।
इन दौरान राठी रेलवे महाप्रबन्धक को बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल व उद्यमियों को रेलवे सम्बन्धित शिकायतों, समस्याओं का ज्ञापन देते हुए कहा कि ड्राईपोर्ट निर्माण के सार्थक प्रयास हो, कानासर में प्रस्तावित पोर्ट में पक्का फर्श व कवर्ड यार्ड का निर्माण हो। व्यवसायी जयचन्द लाल डागा ने क्ले ट्रांसपोर्टेशन में आ रही बाधाओं से अवगत करवाया, दाल मील व्यवासायी जय किसन अग्रवाल ने कहा कि रेलवे का व्यापारियों के साथ संवाद करके बाधाओं निराकरण के प्रयास व्यापारियों में एक बेहतरीन संदेश है। जेडआरयूसीसी के सदस्य नरेश मितल ने महाप्रबन्धक का साफा पहना कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। राजेश चुरा, द्वारका प्रसाद पच्चीसिया, महेश कोठारी, अनन्तवीर जैन, आज्ञाराम पेडीवाल, विजय बाफना, ओम चौधरी सहित व्यवसायी मौजूद रहे।
