

सड़कों के रखरखाव को लेकर बैठक
बीकानेर। जिला ने शहर की विभिन्न सड़कों के रखरखाव को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पीडब्ल्यूडी, बीडीए और नगर निगम के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि शहर में ज्यादातर सड़क जो टूट चुकी हैं वे डीएलपी ( डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड) सड़क हैं। लिहाजा संबंधित ठेका एजेंसी के जरिए उन्हें जल्द ठीक करवाएं। ताकि आमजन का आवागमन सुमग हो सके।
जिला कलेक्टर ने श्रीगंगानगर सर्किल पर सीसी रोड़ बनाने का कार्य स्वतंत्रता दिवस के तत्काल बाद शुरू करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दिए।इसको लेकर पीडब्ल्यूडी और बीडीए के अधिकारियों को ज्याइंट विजिट के निर्देश दिए। ताकि चौराहे पर वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर इत्यादि सही जगह पर बनाया जा सके।
