

गौवंश बचाने के लिए 7 नवम्बर को सभा
बीकानेर। गौशाला संघ द्वारा 7 नवंबर को होने वाले संभाग स्तरीय गौशाला संचालकों की सभा के लिए वार्ता हुई। संयोजक जगदीश सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 7 नवंबर को गौशालाओं के हित आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय गौशाला संचालक विशाल सभा, गौशालाओं को बचाने के लिए भविष्य में होने वाले विरोध का शंखनाद होगा। सभा में बीकानेर संभाग सहित कुचामन डीडवाना, नागौर जिले के गौशाला संचालक भी भाग लेंगे। लगभग बीकानेर संभाग सहित कुचामन डीडवाना, नागौर की 1500 गौशालाएं भाग लेंगी।
