Bikaner Bikaner District Rajasthan

धर्मयात्रा व महाआरती को लेकर सर्व कामगार सेवा संघ के निर्माण श्रमिकों की बैठक 

धर्मयात्रा व महाआरती को लेकर सर्व कामगार सेवा संघ के निर्माण श्रमिकों की बैठक 
बीकानेर। गोकुल सर्किल स्थित नववर्ष समारोह समिति के कार्यालय में सर्व कामगार सेवा संघ, बीकानेर के निर्माण श्रमिकों की धर्मयात्रा व महाआरती को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जेठानंद व्यास, समिति के अध्यक्ष गणेशमल बोथरा, सह संयोजक उमेश व्यास, महामंत्री भंवर पुरोहित, रामेन्द्र हर्ष, त्रिलोक चंद भाखर रहे। यूनीयन के प्रदेश महामंत्री आर एस हर्ष ने बताया कि मंचस्थ सभी वक्ताओं नें अपने ऊर्जावान उद्बोधन में भारतीय नववर्ष को घर घर मनाने और अपने परिवार व मौहल्ले सहित धर्मयात्रा में पहुंचने का आह्वान किया। उमेश व्यास ने बताया कि हमारा नववर्ष प्रकृति जन्य है इस चौत्र प्रतिपदा से प्रकृति में भी बदलाव शुरू होते जो हमें समय समय पर देखने को मिलते है। समिति के महामंत्री व संघ के प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने निर्माण श्रमिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व ऐसा पहला संगठन है जिसने हिन्दूओं संगठित करने अपने सौ वर्ष लगा दिये और वर्तमान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का एक एक सदस्य राष्ट्र समर्थित विचार धारा के उत्थान हेतु निरंतर प्रयासरत है। बैठक मे प्रेदेश मंत्री धन्नादास साध, जिलाध्यक्ष देवकिशन रामावत,जिला महामंत्री लक्ष्मण कुमावत, कार्यालय मंत्री सुभाष पुरोहित, प्रचार मंत्री कैलाशा सारस्वत,सुनील पारीक जितेंद्र सुथार, चन्द्र प्रकाश स्वामी, जगदीश शर्मा,राजू गहलोत,नारायण पारीक सहित यूनीयन की कार्यकारिणी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *