

मोदी के दौरे को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित
बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 मई के दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के नेतृत्व मे सभी पदाधिकारी व विधायक कार्यक्रम में सफल बनाने के लिए जी जान से जुट गये है। दाधीच ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद मोदी जी ने अपनी प्रथम जनसभा करने का स्थान राजस्थान में बीकानेर को चुना यह हमारे लिए बड़े सौभाग्य एवं जिम्मेदारी की बात है इसलिये हमें अपनी जिम्मेदारी को बड़ी ईमानदारी से निभाते हुए मोदी की सभा को ऐतिहासिक बनाना है। बैठक में दशरथ सिंह शेखावत, सह प्रभारी विजय आचार्य, बीकानेर पश्चिम विधानसभा प्रभारी ओम सारस्वत, सह प्रभारी नारायणन चोपड़ा, श्याम पंचारिया, शहर भाजपा अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ एवं अन्य पाधिकारी भी मौजूद रहे।
