

मीणा ने सम्भाला संभागीय आयुक्त का पदभार
बीकानेर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री विश्राम मीणा ने बुधवार को संभागीय आयुक्त का पदभार संभाला। मीणा इससे पूर्व संस्कृत शिक्षा विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे। श्री विश्राम मीणा महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव रहे हैं। पदभार ग्रहण करने की पश्चात श्री मीणा ने कहा कि राज्य सरकार की समस्त प्राथमिकताएं उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले, इसके लिए निचले स्तर तक नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने के प्रयास किए जाएंगे। जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक डॉ हरि शंकर आचार्य ने जनसम्पर्क विभाग की मासिक पत्रिका सुजस के नवीनतम अंक की प्रति और जिला दर्शन पुस्तिका भेंट की।
