

एक रुपया और नारियल लेकर की शादी
बीकानेर। जहां एक ओर दहेज के बिना शादियां टूटने की खबरें पढ़कर मन विचलित हो जाता है, वहीं इसी बीच बिना दहेज लेकर शादी करने जैसी खबरें मन को सुकून देती है। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के विस्थापित गांव मोटोलाई निवासी, हाल-लूणकरणसर के पूर्व कृषि मंडी डायरेक्टर पुरखाराम बिजारणियां के पौत्रों एवं जगदीश प्रसाद बिजारणियां के सुपुत्रों के विवाह ने कुछ ऐसी ही नज़ीर पेश की है। पुरखाराम बिजारणियां ने अपने पौत्रों की शादी में एक रूपया और नारियल स्वीकार कर एक स्वस्थ परम्परा को आगे बढाने का काम किया है।
