Bikaner Bikaner District Rajasthan

मेजर जनरल सुरेश भाम्भू युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित


बीकानेर। मेजर जनरल सुरेश भाम्भू पुत्र राम दयाल भाम्भू निवासी कुलडीयावाली ढाणी (चक 21 एमएल) जिला श्रीगंगानगर को 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर के दुर्गम व अशांत क्षेत्र में उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के परिचालन एवं निर्वहन हेतु ’युद्ध सेवा मेडल’ से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि मेजर जनरल सुरेश भाम्भू ने 1992 में सेकंड लेफ्टिनेंट के पद पर भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया तथा उन्होंने अपने 32 वर्ष के सैन्य जीवन में देश के अलग-अलग हिस्सों में उच्च स्तर की उत्कृष्ट सेवा प्रदान की है। वर्तमान में मेजर जनरल सुरेश भाम्भू असम राइफल में महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *